Skip to Content
  • Follow us
  • 0
  • 0
  • വീട്
  • સમાચાર
  • સફળતાની કહાનીઓ
  • હાઇલાઇટ્સ ગેલેરી
  • પ્રવૃત્તિ ગેલેરી
  • ટીમ
  • અમારા વિશે
  • ഞങ്ങളെ ബന്ധപ്പെടുക
  • Shop
  • 0
  • 0
    • വീട്
    • સમાચાર
    • સફળતાની કહાનીઓ
    • હાઇલાઇટ્સ ગેલેરી
    • પ્રવૃત્તિ ગેલેરી
    • ટીમ
    • અમારા વિશે
    • ഞങ്ങളെ ബന്ധപ്പെടുക
    • Shop
  • Follow us
  • All Blogs
  • خبریں
  • Notice
  • Notice

    2026, ജൂൺ 30 by
    Notice
    Khidmate Khalque wa faizan e Muslim welfare trust

    मानवता की सेवा: 5 साल का बेमिसाल सफ़र... अब एक स्थाई ठिकाने की ज़रूरत!

    "खुलूस-ए-दिल से जो खिदमत करेगा खल्क़-ए-ख़ुदा की
    वही पाएगा इज़्ज़त, सरफ़राज़ी और कामरानी
    अपने लिए तो सब ही जीते हैं इस जहाँ में
    है ज़िंदगी का मक़सद औरों के काम आना"
    अलहम्दुलिल्लाह! पिछले 5 वर्षों से हमारा ट्रस्ट बिना किसी अपनी ज़मीन के, अस्थायी (temporary) जगहों से इंसानियत की सेवा के बड़े प्रोजेक्ट्स पूरे कर रहा है। अब अल्लाह के करम से अपनी ज़मीन खरीदने का मरहला (चरण) तय पा गया है।
    हमारा सफ़र: सेवा के पाँच साल
    आपके सहयोग से अब तक हम इन मंज़िलों को पार कर चुके हैं:
    निर्माण कार्य: मस्जिदों में हैंडपंप लगवाना और छतों की ढलाई में भरपूर सहयोग।
    मौसमी सहायता: सर्दियों में जैकेट, कंबल और जूतों का वितरण।
    रमज़ान और ईद: ज़रूरतमंदों में सहरी, इफ़्तारी और ईदी के गिफ़्ट पैकेट्स बांटना।
    शिक्षा और प्रशिक्षण: बच्चों के लिए "नमाज़ मुक़ाबला" जैसे सुधारक कार्यक्रमों का आयोजन।
    चिकित्सा और सामाजिक मदद: गरीब मरीज़ों के इलाज का खर्च और ज़रूरतमंद बच्चियों की शादी में आर्थिक सहायता।
    अब समय है एक स्थाई केंद्र (Permanent Center) का!
    अस्थायी जगहों से काम करने में बहुत सी कठिनाइयाँ आती थीं। अब अपनी ज़मीन खरीदने के बाद हम एक ऐसा केंद्र स्थापित करना चाहते हैं जहाँ से ये सभी कार्य और भी व्यवस्थित तरीके से जारी रह सकें।
    हमारी अपील:
    हम तमाम दानदाताओं (Donors) और नेक दिल रखने वाले दोस्तों से अपील करते हैं कि वे मानवता की सेवा के इस मिशन में हमारा साथ दें।

    आइए! मिलकर एक ऐसा समाज बनाएँ जहाँ कोई बेघर न रहे और कोई इलाज से वंचित न हो। आपका एक फैसला आने वाली नस्लों का भविष्य संवार सकता है। आपका एक छोटा सा सहयोग किसी की ज़िंदगी बदल सकता है और आपके लिए सदक़ा-ए-जारिया (कभी न खत्म होने वाला पुण्य) बन सकता है।

    in خبریں

    ““ഞങ്ങൾ സേവനത്തിന് സമർപ്പിതരാണ്—ഞങ്ങളോടൊപ്പം ചേരുക ।”

    “Khidmate Khalque wa Faizan-e-Muslim Welfare Trust-ന്റെ ലക്ഷ്യം മനുഷ്യത്വത്തെ സേവിക്കുക ആണ്.
    ഞങ്ങൾ വിദ്യാഭ്യാസം, ഭക്ഷണം, വെള്ളം, ആരോഗ്യവും ദുരിതാശ്വാസവും വഴി ആവശ്യക്കാർക്ക് സഹായിക്കുന്നു.
    നിങ്ങളുടെ ചെറിയ സഹായം പോലും ആരെയെങ്കിലും ജീവിതം മാറ്റാൻ കഴിയും.


    ഞങ്ങളെ ബന്ധപ്പെടുക

    എന്റെ ട്രസ്റ്റ്
    അഖ്ത, ഇന്ത്യൻ ഓയിൽ റോഡ്, അഖ്ത പാശ്ചിമി(ചാക്ക്വ), ബിഹാർ 843315

    • +91 91354 76544
    • khidmatekhalqueandfaizanemusli@gmail.com


    Social Media

    💻 Design by Diamond X Web Solutions

    📞 +91 7042816948

    💬 WhatsApp Chat

    Facebook Instagram YouTube

    കോപിറൈറ്റ് © ഖിദ്മത്-ഖൽക്ക്-വാ-ഫൈസാൻ-ഇ-മുസ്ലിം-വെൽഫെയർ-ട്രസ്റ്റ്

    الْعَرَبيّة English (IN) ગુજરાતી हिंदी മലയാളം